हर दुकान और व्यापार के लिए

बोलिए,
चालान बन गया।

पार्टी, माल, मात्रा, भाव, एक साँस में बोलिए। BillSmart सुनकर पूरा चालान भर देता है, गुणा-जोड़-छूट अपने आप।

कार्ड की ज़रूरत नहीं · 1 मिनट में खाता · हिंदी और English

आइटम लिस्ट नहीं डालनी फ़ोन, टैबलेट, कंप्यूटर थर्मल या A5 प्रिंट WhatsApp पर चालान भेजें बैतूल से सीधा सपोर्ट
लाइव डेमो · बिना लॉगिन

30 सेकंड में चालान बनते देखिए

न ट्रेनिंग, न कंप्यूटर का ज्ञान। WhatsApp चला लेते हैं तो यह भी चला लेंगे।

डेमो खोलिए
कदम 1

जैसे मुनीम को बोलते हैं, वैसे बोलिए

“शर्मा किराना, गुलाब स्पेशल बारह दर्जन एक सौ बीस, चंदन धूप ढाई किलो दो सौ।” ढाई, सवा, डेढ़ जैसी देसी गिनती समझता है, और बीच में “नहीं नहीं छह” बोलें तो आख़िरी बात मानता है।

बोलकर चालान बनाने वाली स्क्रीन
कदम 2

भरा हुआ चालान देखिए, सुधारिए

सेव से पहले सब आपके सामने। कुछ गलत सुना हो तो छूकर या बोलकर बदलिए। गुणा, छूट, जोड़ और चालान नंबर अपने आप, जोड़ में कभी गलती नहीं।

भरा हुआ चालान, सुधारने के लिए
कदम 3

प्रिंट कीजिए या WhatsApp पर भेजिए

आपकी दुकान के नाम-पते के साथ, थर्मल या A5 पर एक दबाव में। पार्टी को सीधा WhatsApp पर भी।

छपा हुआ चालान

चालान के बाद का झंझट भी यहीं ख़त्म

पैकिंग

किसने माल निकाला, किसने मिलाया, कितने डिब्बे। हर डिब्बे पर QR स्टिकर।

डिलीवरी

किस गाड़ी से गया, पहुँचा कि नहीं। “माल गया क्या?” के लिए फ़ोन घुमाना बंद।

रोज़ का हिसाब

आज का कारोबार, इस माह का, कैश मेमो, दिन-बही। जब चाहें Excel में।

“पहले हर चालान हाथ से लिखो, फिर जोड़ो, फिर बिल में चढ़ाओ। अब काउंटर पर बोलते ही चालान तैयार, और गोदाम में पैकिंग वाले को उसी वक़्त दिख जाता है। काम पहले से कहीं तेज़ हो गया है, और जोड़ की गलती की चिंता ख़त्म।”

Raghav Agenciesअगरबत्ती और पूजा सामग्री होलसेल · बैतूल

आपके रोज़ कितने बिल बनते हैं?

उसी हिसाब से प्लान। पहले 15 दिन मुफ़्त, जम जाए तो साल भर का लीजिए।

Smart Lite

रोज़ लगभग 10 बिल वालों के लिए

₹2,499/ साल

साल में 3,000 बोले बिल

15 दिन मुफ़्त
सबसे लोकप्रिय

Smart

रोज़ लगभग 25 बिल वालों के लिए

₹4,999/ साल

साल में 7,500 बोले बिल

15 दिन मुफ़्त

Smart Pro

रोज़ लगभग 50 बिल वालों के लिए

₹8,999/ साल

साल में 15,000 बोले बिल

15 दिन मुफ़्त

Smart Max

रोज़ लगभग 100 बिल वालों के लिए

₹14,999/ साल

साल में 30,000 बोले बिल

15 दिन मुफ़्त

Smart Enterprise

रोज़ 100 से ज़्यादा बिल वालों के लिए

₹30,000/ साल

साल में 51,250 बिल · WhatsApp और Quick Print मुफ़्त

बात कीजिए

बिल की गिनती सिर्फ़ बोलकर बने चालान पर होती है, टाइप करके जितने चाहें बनाइए। साल के बिल पूरे होने पर ₹500 में 1,000 बिल का रिचार्ज। पूरी कीमत और शर्तें देखें

जो अक्सर पूछा जाता है

दुकान में शोर रहता है, आवाज़ सही पकड़ेगा?

हिंदी और देसी गिनती (ढाई, सवा, डेढ़) पकड़ लेता है। फिर भी सेव करने से पहले भरा हुआ चालान आपके सामने रहता है। ठीक लगे तो सेव कर दीजिए, वरना बोलकर या हाथ से सुधार लीजिए। आवाज़ का मन न हो तो पहले की तरह टाइप करके भी चालान बनता है।

मेरा हिसाब कहीं बाहर तो नहीं जाता?

चालान बनाने के लिए सिर्फ़ वही रिकॉर्डिंग जाती है जो आपने अभी बोली। आपकी बही, पार्टी लिस्ट और पुराना हिसाब आपके अपने डेटाबेस में रहता है, और पूरी Excel फ़ाइल आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। रोज़ का अपने आप बैकअप भी होता है।

इंटरनेट चाहिए क्या?

हाँ, पर मामूली। साधारण मोबाइल डेटा काफ़ी है। फ़ायदा यह कि दुकान, गोदाम और घर, हर जगह एक ही हिसाब दिखता है।

प्रिंटर कौन-सा चलेगा?

जो अभी है वही। 72mm थर्मल के लेआउट पहले से बने हैं, A5 भी चलता है। फ़ोन से दबाकर दुकान के प्रिंटर से सीधी पर्ची चाहिए तो Quick Print ऐड-ऑन लीजिए।

कंप्यूटर नहीं आता, चला पाऊँगा?

पूरा ऐप हिंदी में है और फ़ोन पर चलता है। शुरू में सेटअप करना और सिखाना हमारी ज़िम्मेदारी है।

आदमी बदलते रहते हैं, दिक्कत तो नहीं?

नया आदमी आया तो एक मिनट में उसका लॉगिन बन जाता है, गया तो हटा दीजिए। किसने क्या किया, इसका पूरा रिकॉर्ड रहता है।

पहले से ग्राहक हैं?

अपना बिज़नेस कोड डालिए (जैसे sharma-traders)

खाता नहीं है? मुफ़्त बनाइए, या पहले डेमो देखिए।

बिज़नेस कोड भूल गए? WhatsApp कीजिए

आज का पहला चालान
बोलकर बनाइए

15 दिन मुफ़्त, पूरे फ़ीचर के साथ। जम गया तो आगे बात, वरना कोई बात नहीं।

WhatsApp पर डेमो माँगिए